आहरण खाता (Drawing Account) क्या है? अर्थ, विशेषताएं और बहुत कुछ।

Read in English:

किसी भी व्यवसाय में व्यवसाय से संबंधित सभी लेन-देन को प्रबंधित करना बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि लेन-देन को प्रबंधित किए बिना व्यवसाय की स्थिति, प्रदर्शन, आदि के बारे में पता लगाना बहुत मुश्किल या लगभग असंभव हो जाता है। इन्हीं लेन-देन में से एक है आहरण लेन-देन जो व्यवसाय के मालिक द्वारा व्यवसाय से निजी उपयोग के लिए किए गए लेन-देन को दर्शाता है और इसे प्रबंधित करने के लिए आहरण खाता का उपयोग किया जाता है।

आहरण खाता का उपयोग करने से आहरण लेनदेन को एक ही स्थान पर प्रबंधित करना आसान हो जाता है, जिससे प्रबंधन को निर्णय लेने, योजना बनाने आदि में मदद मिलती है और इसे पूंजी खाता के साथ प्रबंधित किया जाता है क्योंकि दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ध्यान दें: आहरण खाता का उपयोग सभी व्यावसायिक रूपों में नहीं किया जाता है और व्यवसाय के मालिक द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए की गई निकासी की परिभाषा भिन्न हो सकती है।

आहरण खाता (Drawing Account) क्या है? अर्थ, विशेषताएं और बहुत कुछ।

आहरण खाता क्या है? (What is a Drawing Account?)

आहरण खाता एक प्रकार का बही खाता है जिसका उपयोग व्यवसाय के मालिक द्वारा व्यवसाय में से निजी उपयोग के लिए संपत्तियों की निकासी को दर्ज/प्रबंधन करने के लिए किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो, इसका उपयोग व्यवसाय के मालिक द्वारा की गई निकासी का प्रबंधन करने के लिए किया जाता है। इसमें व्यक्तिगत खाता का नियम लागू होता है क्योंकि यह एक प्रतिनिधि खाता है और इसके कारण सभी निकासी डेबिट पक्ष में लिखी जाती हैं और एक निश्चित समय के बाद इसे क्रेडिट करके पूंजी खाता में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

आहरण खाता का उपयोग अधिकतर एकल स्वामित्व, साझेदारी फर्म, आदि में किया जाता है क्योंकि इन व्यवसायों में व्यवसाय के मालिक द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए की गई निकासी को आहरण कहा जाता है। इसमें सभी लेन-देन को बही की अवधारणा के अनुसार अभिलेख किया जाता है जैसे डेबिट लेनदेन को बाईं ओर दर्ज किया जाता है जिसे डेबिट पक्ष भी कहा जाता है और क्रेडिट लेनदेन को दाईं ओर दर्ज किया जाता है जिसे क्रेडिट पक्ष भी कहा जाता है।


आहरण खाता की विशेषताएं (Features of Drawing Account)

आहरण खाता की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

1. बही खाता (Ledger Account):

आहरण खाता एक बही खाता है और यह बही खातों के वर्गीकरण में व्यक्तिगत बही खाता के अंतर्गत प्रतिनिधि बही खाता के अंतर्गत आता है। यह बही खाता होने के कारण इसमें बही की अवधारणा लागू होती है जिसके कारण इसमें लेन-देन डेबिट तथा क्रेडिट पक्ष में निर्धारित नियम के अनुसार दर्ज किए जाते हैं जैसे लेन-देन डेबिट पक्ष में “To” तथा क्रेडिट पक्ष में “By” के साथ दर्ज किए जाते हैं, आदि।

2. निकासी के लिए (For Withdrawal):

आहरण खाता का उपयोग व्यवसाय के मालिक द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए की गई निकासी को दर्ज करने के लिए किया जाता है। इससे सभी संबंधित निकासी को एक ही स्थान पर प्रबंधित करना आसान हो जाता है। ध्यान दें: मालिक द्वारा प्राप्त वेतन इस खाता में दर्ज नहीं किया जाता है क्योंकि वेतन निकासी नहीं है।

3. प्रबंधन को सहायता (Help to Management):

यह प्रबंधन को योजना बनाने, निर्णय लेने, लेनदेन पर नज़र रखने, आदि में मदद करता है क्योकि इसमें व्यवसाय के मालिक द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए की गई सभी निकासी को दर्ज किया जाता है। उदाहरण के लिए, इसका उपयोग यह ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है कि किसी निश्चित अवधि के दौरान कितनी निकासी की गई है और कब और क्या किया गया है, आदि।

4. स्थायी नहीं (Not Permanent):

आहरण खाता स्थायी खाता नहीं होता क्योंकि इसका उपयोग केवल निकासी के समय ही किया जाता है और वित्तीय वर्ष के अंत में सभी शेष राशि को पूंजी खाता में स्थानांतरित कर दिया जाता है और बंद कर दिया जाता है। हर साल इसमें शुरू से ही लेन-देन दर्ज किए जाते हैं और हर साल के अंत में इसे बंद कर दिया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो इसमें न तो कोई प्रारंभिक शेष राशि होती है और न ही कोई समापन शेष राशि।

5. व्यय खाता नहीं (Not Expense Account):

यह व्यय खाता नहीं है क्योंकि इसमें निकासी दर्ज की जाती है और निकासी को पूंजी में से को घटाया जाता है। किसी भी खाता को व्यय खाता तभी कहा जाएगा जब उसे लाभ और हानि खाता, ट्रेडिंग खाता, विनिर्माण खाता, आदि में व्यय के रूप में दर्ज किया गया हो या जाता हो।


यह भी पढ़ें:


QNA/FAQ

Q1. आहरण खाता क्या है?

Ans: आहरण खाता एक प्रकार का बही खाता है जिसका उपयोग व्यवसाय के मालिक द्वारा व्यवसाय में से निजी उपयोग के लिए संपत्तियों की निकासी को दर्ज/प्रबंधन करने के लिए किया जाता है।

Q2. आहरण खाता कौन सा खाता है?

Ans: आहरण खाता एक प्रतिनिधि व्यक्तिगत खाता है।

Q3. क्या आहरण खाता एक स्थायी खाता है?

Ans: नहीं, आहरण खाता एक स्थायी खाता नहीं है।

Q4. क्या आहरण खाता में आरंभिक और अंतिम शेष होता है?

Ans: नहीं, आहरण खाता में आरंभिक और अंतिम शेष नहीं होता है।

Q5. आहरण खाता की विशेषताएं लिखिए।

Ans: आहरण खाता की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

1. यह एक बही खाता है।
2. इसका उपयोग निकासी दर्ज करने के लिए किया जाता है।
3. इसका उपयोग केवल मालिक की निकासी के लिए किया जाता है।
4. यह प्रबंधन को मदद करता है।
5. यह एक स्थायी खाता नहीं है।
6. यह एक व्यय खाता नहीं है।
7. यह निकासी पर नज़र रखने में मदद करता है।

Leave a Reply